Karnataka-Maharashtra Border : Ruckus on CM Bommai's statement to include 40 villages of Maharashtra in Karnataka, Congress leader Nana Patole told this to the government
Pic Credit: Twitter

    Loading

    नयी दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि मंत्रिपरिषद विस्तार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ विस्तार से चर्चा हुई और मंगलवार शाम तक अंतिम सूची आने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी इस बैठक में मौजूद थे। 

    करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नड्डा जी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। हम कल शाम तक अंतिम सूची आने की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि संभावित नामों की एक सूची पर चर्चा हुई और भाजपा अध्यक्ष उसपर फैसला लेंगे। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के बीच एक बार और चर्चा होगी जिसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने राज्य में जमीनी हकीकत के बारे में बताया। उन्होंने भी कुछ विचार व्यक्त किए। हम एक विश्वसनीय मंत्रिपरिषद देना चाहते हैं।” इससे पहले इस बैठक का समय चार बार बदला गया। 

    मुख्यमंत्री ने भाजपा महासचिव बी एल संतोष और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बोम्मई की मुलाकात नहीं हो पाई। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर बोम्मई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच रविवार रात चर्चा का एक दौर चला था।