हरियाणा : बचपन का नहीं 67 का प्यार, बुजुर्ग ने 19 साल की लड़की से की लव मैरिज, हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

    Loading

    हरियाणा. वो कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है! एक ऐसा ही लव मैरिज का वाक्या हरियाणा के पलवल (Palwal) में देखने को मिला। हुआ ये है कि 19 साल की एक लड़की को 67 साल के बुजुर्ग से प्‍यार (Love Marriage) हो गया। दोनों ने शादी कर ली। अब इस प्रेमी जोड़े को अपने परिवार वालों से जान का खतरा मड़राने लगा है। उन्‍होंने अपनी सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट से (High Court) मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि, 67 साल के बुजुर्ग के सात बच्चे हैं और सभी शादीशुदा हैं, वहीं उनकी नई नवेली दुल्हनियां भी पहले से शादीशुदा है।

    दरअसल बुजुर्ग को लड़की के घर वालों से जान का खतरा है इसलिए दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कोर्ट ने बुजुर्ग की बात सुनकर हरियाणा पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश दिए है। साथ ही जाँच के आदेश दिए हैं कि, पता लगाए कि दोनों की शादी किन परिस्थितियों में हुई है।

    हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने पलवल के एसपी को आदेश दिए हैं कि, एक टीम का गठन किया जाए जिसमें महिला पुलिस शामिल हो। यह टीम लड़की को सुरक्षा दें। साथ ही जानकारी जुटाई जाए कि,  पुरुष की यह कौन सी शादी है, इनका इतिहास क्या है? कोर्ट ने एसपी को एक सप्ताह के भीतर यह पूरी जांच करने का भी निर्देश दिए है।

    7 बच्चों का बाप है बुजर्ग, लड़की भी है विवाहित

    पुलिस उपअधीक्षक (डीएसपी) रतनदीप बाली ने बताया कि, बुजुर्ग और लड़की दोनों पहले से शादीशुदा हैं। बुजुर्ग व्यक्ति को सात बच्चे हैं जो सभी शादीशुदा हैं। उसकी पत्नी की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। वहीं, विवाह करने वाली लड़की भी पहले से शादीशुदा है और उसे कोई बच्चा नहीं है।

    जमीनी विवाद के बिच हुआ प्यार 

    डीएसपी ने बताया कि लड़की के परिवार वालों का गांव में जमीनी विवाद चल रहा था। ये बुजुर्ग व्यक्ति इनकी मदद करने के लिए वहा जाता था। इस दौरान इन दोनों (बुजुर्ग व्यक्ति और लड़की) के बीच संपर्क हुआ और दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।