शर्मनाक! सगी दो छोटी बहनों से नाराज थी बड़ी बहन, करवा दिया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

    Loading

    जयपुर. ‘पिंक सिटी ‘कहे जाने वाले जयपुर (Jaipur Gang Rape Case) से दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल अपनी 2 छोटी नाबालिग बहनों से नाराज बड़ी बहन ने ही उनका गैंगरेप करवा दिया। पुलिस इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

    गैंगरेप का यह सनसनीखेज मामला जयपुर के प्रताप नगर का है। जहां सगी बहनों के साथ 2 मई हुए गैंगरेप के मामले में  प्रताप नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को गैंगरेप मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दयाराम, रविंद्र मीणा और दोनों सगी बहनों की बड़ी बहन शामिल है। 

    बहनों के बीच थी अनबन

    पुलिस की जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ितों बहनों की अपनी ही बड़ी बहन से अनबन चल रही थी। दोनों बहने अपनी बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड के साथ रहने पर आपत्ति जता रही थी। जिसके चलते सगी बहन ने अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के साथ मिलकर इस घिनौनी करतूत की वारदात को अंजाम दिया। सगी बहन के बॉयफ्रेंड ने योजना के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर पहले दोनों पीड़ितों को किडनैप किया और बंदूक की नोक पर उनके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद बदमाश दोनों पीड़ितों को बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए।  

    दोनों पीड़ितों ने घटना के बाद प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। कार्रवाही के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।