मणिपुर भाजपा अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन, शाह ने जताया शोक

    Loading

    इम्फाल: मणिपुर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) के अध्यक्ष एस.टिकेंद्र सिंह (S. Tikendra Singh) का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित थे और उनका राजधानी इम्फाल के शिजा अस्पताल में इलाज चला रहा था। जहां उन्होंने आज आखरी सांस ली। वहीं सिंह के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शोक जताया है। 

    गृह मंत्री शाह ने कहा, “मणिपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री एस टिकेन्द्र सिंह जी के निधन के बारे में के बारे में जानने के बाद दर्द हुआ। उन्होंने मणिपुर राज्य में भाजपा को मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास किए। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति शांति।”

    टिकेन सिंह के निधन से दुखी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टिकेंद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए  लिखा, “भाजपा मणिपुर के अध्यक्ष प्रो. एस. टिकेन सिंह के निधन से दुखी। उन्हें मणिपुर में पार्टी को मजबूत करने वाले एक मेहनती कार्याकार के रूप में याद किया जाएगा। वह कई सामाजिक सेवा पहलों में सक्रिय थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”