NCB officer arrested by Railway Police in Maharashtra, woman accused of molesting her while traveling in train
File

Loading

जयपुर. राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश में कांग्रेस के सचेतक महेश जोशी की लिखित शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने भाजपा के 2 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जोशी ने दौसा के महवा से ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर के किशनगढ़ से सुरेश टांक और पाली से मारवाड़ से खुशवीर सिंह के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि, राज्यसभा चुनाव से पहले इन विधायकों ने बांसवाड़ा के कांग्रेस विधायकों से संपर्क किया और पार्टी बदलने के लिए करोड़ों का लालच दिया था। 

एसीबी ने भाजपा के दो स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे अशोक सिंह और भरत मलानी शामिल है। अब आगे की पूछताछ के लिए उक्त विधायकों को नोटिस देकर बुलाया जा सकता है। 

गहलोत ने लगाया था आरोप
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सियासी साजिश का खुलासा करते हुए कहा, “राजस्थान में भाजपा की ओर से कई कांग्रेस विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपयों का ऑफर दिया जा रहा है”, ऐसा आरोप लगाया था।  

गहलोत ने आगे कहा कि, वर्तमान में हमें कोरोना के खिलाफ संघर्ष पर ध्यान देना जरूरी है और बीजेपी, राजस्थान सरकार अस्थिर करने के प्रयासों में जुटी है। भाजपा के सतीश पुनिया और राजेंद्र राठोड केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर अलग-अलग कदम उठा रहे है। कई विधायकों को पैसे का लालच दिखाया जा रहा है। गहलोत ने यह भी कहा कि, भाजपा से विधायकों को शुरुआत में 10 करोड़ और सरकार गिरने के बाद 15 करोड़ दिए जाने की बात कही जा रही है।