MONSOON
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: केरल (Kerala) में दक्षिण-पश्चिम (South-West) मानसून (Monsoon) समयपूर्व 31 मई को पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

    मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से बताया गया, ‘‘इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई को पहुंच सकता है।” भारतीय मानसून क्षेत्र में, मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं।

    मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा। विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया है। (एजेंसी)