Vijay Rupani Corona infected, unconscious on stage a day ago
File Photo

    Loading

    अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है। शुक्रवार को नगर निकाय (Municipal Corporation), तालुका और जिला पंचायत (District Panchayat Election) चुनावों के प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रुपाणी ने कहा, “कांग्रेस नेतृत्व (राज्य में) समाप्त हो गया है। कांग्रेस खुद खत्म हो गई। लोग उन्हें विपक्ष होने के लायक भी नहीं समझते, अकेले रहने वाले को सत्ता में रहने दें। लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।”

    ज्ञात हो कि, राज्य में कांग्रेस की हालत लगातार बेकार होती जारही है। विधानसभा चुनाव हो या नगर निगम चुनाव सभी में कांग्रेस को हार का मुँह देखना पड़ा रहा है। पिछले दिनों आये छह नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।भाजपा ने सभी निगमों में रिकॉर्ड सीटों के साथ कब्ज़ा कर लिया है। वहीं सूरत नगर निगम में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 

    28 फरवरी को चुनाव 

    गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव पश्च्यात 28 फरवरी को जिला, तालुका पंचायत और नगर निकाय के चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इन नगरीय निकाय चुनावों को सेमी फाइनल चुनाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

    2016 के चुनाव में किया था दमदार प्रदर्शन 

    कांग्रेस ने 2016 में हुए जिला और तालुका पंचायत चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया था। 27 साल बाद कांग्रेस ने भाजपा को हरा ग्रामीण भागों में जीत का फताखा लहराया था। जिसका लाभ उसे 2017 में विधानसभा चुनावों में उसे मिला था। ग्रामीण गुजरात में आने वाली अधिकतम विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्ज़ा किया था।