कोलकाता. कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश प्रतीक प्रकाश बनर्जी का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के महापंजीयक राय चट्टोपाध्याय ने बताया कि न्यायमूर्ति बनर्जी का शहर के एक अस्पताल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे निधन हो गया। उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार एक जून 1969 को जन्मे न्यायमूर्ति बनर्जी 21 सितंबर 2017 को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर आसीन हुए थे।