gujrat fisherman
File Photo

Loading

रामेश्वरम (तमिलनाडु). श्रीलंका (Sri Lanka Navy) की नौसेना ने उस देश की जल सीमा में कथित तौर पर मछली मारने के लिए करीब 47 भारतीय मछुआरों (Indian Fishers) को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी यहां अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने जिन मछुआरों को गिरफ्तार किया है वे रामेश्वरम (Rameshwaram) और पुथुकोट्टई (Puthukottai) के रहने वाले हैं। साथ ही उन्होंने सात नौकाएं भी जब्त की।

मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मछुआरे जब नेदुनथीवु के नजदीक मछली मार रहे थे तो प्रायद्वीपीय देश की नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 27 मछुआरे रामेश्वरम के हैं जबकि अन्य पुथुकोट्टई के हैं। उन्हें मंगलवार को श्रीलंका की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

इस बीच श्रीलंकाई मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने 23 भारतीय नावों को मछली मारने की अनुमति देने से इंकार कर दिया क्योंकि हाल में उन्होंने श्रीलंका के मछुआरों के जाल क्षतिग्रस्त कर दिए थे। श्रीलंका के अधिकारियों ने इसकी शिकायत भारतीय अधिकारियों से की थी। (एजेंसी)