Telangana: CPI (M) leader Rajaiya dies of Corona

Loading

हैदराबाद. तेलंगाना में माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुन्नम राजैया की कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई। वह 62 वर्ष के थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। माकपा के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि राजैया की सोमवार देर रात विजयवाड़ा में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

उन्होंने विधानसभा में तीन बार (1999, 2004 और 2014) में भद्राचलम सीट का का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। राजैया को आदिवासियों की समस्याएं उठाने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने सादगी भरा जीवन जीया। कई मौकों पर उन्हें ऑटोरिक्शा या दोपहिया वाहन से राज्य विधानसभा आते देखा गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, भाकपा के पूर्व महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।