arrest
File Photo

Loading

करीमनगर. तेलंगाना में अपराधियों को पैसे के बदले जमानत पर बाहर निकालने के लिए मकान के फर्जी स्वामित्व प्रमाण पत्र और संपत्ति कर रसीद बनाने के आरोप में एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रामगुंदम के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब एक आरोपी फर्जी प्रमाण पत्र और कर रसीदों का इस्तेमाल कर जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर निकला। जमानत के तौर पर अदालत में ये चीजें जमा करनी होती है। अधिकारी ने बताया कि एक वकील के लिए काम करने वाले क्लर्क निम्माती महेन्द्र इस काम में मदद करता था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।