Demo pic
Demo pic

    Loading

    बिहार. बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना उजागर हुई है। दरअसल शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि 22 वर्षीय गर्भवती महिला से दुष्कर्म (Pregnant Lady Gang Rape) के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने रविवार को दोनों आरोपियों गोलू चौहान (20) और लालजी चौहान (19) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    गर्भवती से बच्चों के सामने गैंगरेप 

    पुलिस ने जानकारी दी है कि, महिला के दो नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। दोनों आरोपियों ने उनके सामने ही गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने दोनों बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद वहां से आरोपी फरार हो गए लेकिन पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।  

    महिला थाने में दर्ज की FIR

    पीड़ित महिला ने बक्सर के महिला थाने में FIR दर्ज कराई गई है। महिला थाना प्रभारी नीतू प्रिया ने बताया कि ‘गैंगरेप के दौरान आरोपी गोलू ने महिला को पकड़ रखा था जबकि दूसरे आरोपी लालजी ने महिला का गला दबा दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। महिला ने गर्मी के कारण घर का मुख्य दरवाजा खुला रखा था। जिसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी घर में घुसे और महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की स्थानीय अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है और रिपोर्ट का इंतजार है।’

    रोजगार के लिए पति है दूसरे राज्य में

    महिला थाना प्रभारी नीतू प्रिया ने बताया कि, महिला का पति काम के चलते दूसरे राज्य में रहता है। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती गई।  उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी है।