1/17

भारती ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस और जोक्स से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई हैं। वह अक्सर हस्ती और मस्ती मज़ाक करती हुई दिखती हैं।
2/17

लेकिन, हमेशा मस्ती मज़ाक करने वाली भारती ने अपनी ज़िंदगी में काफी संघर्ष किया।जिसके बाद अब वह इस मुकाम पर पहुंची है।
3/17

भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को हुआ था।वह अमृतसर पंजाब की रहने वाली हैं।भारती के पिता नेपाली थे और मां पंजाबी।
4/17

भारती अपनी ज़िंदगी में कई दर्द से गुजर चुकी हैं।भारती एक गरीब घर में जन्मी भारती सिंह अपने परिवार में सबसे छोटी हैं।
5/17

भारती ने कई शोज में बताया कि जब वो अपनी मां के पेट में थीं।तब गरीबी के चलते उनकी मां ने भारती को पेट में ही मारने के लिए कई पैतरे अजामाए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था।
6/17

मां की तमाम कोशिशों के बावजूद भारती सेहतमंद जन्मीं।हालांकि, भारती के जन्म के बाद उनकी मां ने उनकी बहुत प्यार से उनकी परवरिश की।
7/17

भारती सिंह जब 2 साल की थी, तब उनके पिता का देहांत हो गया।जिसके बाद उनकी मां ने ही 3 बच्चों की परवरिश की।अपने परिवार का गुजारा करने के लिए भारती की मां एक फैक्ट्री में काम करती थीं।
8/17

भारती ने बताया कि उनके पिता के जाने के बाद कई लोग उनके घर पर आकर उधार दिए पैसों के लिए उनकी मां को गालियां दिया करते थे जिसका उन्हें बहुत दुख होता था।
9/17

भारती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ऐसे भी दिन दिन देखे हैं, जब उन्हें भूखे पेट सोना पड़ा था।
10/17

भारती ने बताया था, "मेरी मां फैक्ट्री में काम किया करती थीं और बचा हुआ काम घर में आकर करती थीं।घर में दिन रात मशीन की आवाज़ सुनते हुए मेरा बचपन गुजरा है।जब भी मैं सड़क पर ऐसी आवाजें सुनती हूं तो आज भी मुझे वो परेशान करती हैं।"
11/17

भारती ने बताया था कि घर में पैसों की तंगी के चलते उन्होंने एक्टिंग लाइन में कदम रखा।एक्टिंग करने के लिए वह अमृतसर से मुंबई आई। हालांकि, उनका मुंबई आना उनके कुछ रिश्तेदार को रास नहीं आया। उन्हें भारती पर शक होने लगा था।
12/17

जब लोग भारती को स्टेज पर कॉमेडी करते देखते थे तो उनका मज़ाक उड़ाते थे।अब वही लोग उनसे अपने बच्चों के लिए गाइडेंस मांगते हैं।
13/17

भारती के 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में कमाल की कॉमेडी की।यह शो उनके लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।इस शो के बाद भारती काफी पॉपुलर हो गयी।उन्हें कई नये शो से ऑफर आने लगे।
14/17

इस शो के बाद भारती कॉमेडी सर्कस के कई सीजन का हिस्सा रहीं।आज वह टीवी के रियलिटी शोज को होस्ट करती हैं।इसके साथ ही कपिल शर्मा शो में नज़र आई हैं।
15/17

भारती ने अपने बॉडी इमेज को लेकर भी स्ट्रगल किया है। कॉमेडियन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन से ही ऐसी थी।लोग हमेशा उनके ज़्यादा वजन के कारण उन्हें चिढ़ाया करते थे।
16/17

उन्हें कई नामों से पुकारते थे।यहां तक की उनके घर वाले भी उन्हें वजन कम करने की सलाह देते थे।
17/17

हालाँकि, अब उनका यही ज़्यादा वजन उनकी पहचान बन गया है।भारती ने बताया कि वह आज उन तमाम लड़कियों से ज़्यादा सक्सेफुल हैं जो दिखने में पतली दुबली और हॉट हैं।