1/10
काजोल का जन्म मुंबई में 5 अगस्त 1974 को हुआ था। काजोल बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक शोमू मुखर्जी और एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन  एक्ट्रेस तनीषा है।

2/10
काजोल ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बेखुदी' से अपने करियर की शुरुआत की। हालाँकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। काजोल ने जब बेखुदी साइन की तब वह 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया।

3/10
काजोल को फिल्म बाजीगर से शौहरत हासिल हुई। इस फिल्म में काजोल के साथ शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी भी नजर आए थे। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख़ और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। इसके बाद काजोल ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम करते हुए बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई।

4/10
जोल ने फिल्म गुप्त में नेगेटिव रोल किया था। वह पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आईं थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं काजोल को साल 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

5/10
काजोल ने अपने फिल्मी सफर में 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'गुप्त', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'दिलवाले' और 'तानाजी' सहित कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीता है।

6/10
काजोल ने बॉलीवुड के अलावा तमिल फिल्म 'Minsaara Kannavu' में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया था।

7/10
काजोल और शाहरुख़ ने एक साथ कई फिल्में की हैं। जिनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे',  'करण अर्जुन',  'कुछ कुछ होता', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान', 'दिलवाले' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

8/10
काजोल ने 24 फरवरी 1999 में एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी को बॉलीवुड की शानदार जोड़ी में से एक कहा जाता है। काजोल को बेटी न्यासा और बेटा युग हैं।

9/10
काजोल ने शादी के बाद 2001 में फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और अपने परिवार को वक्त दे रही थी। इसके बाद वह 5 साल बाद 2006 में आमिर खान के साथ फिल्म 'फना' में नजर आईं थी।

10/10
काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा है। काजोल फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आने वाली थी। लेकिन बाद में वह रोल मनीषा कोइराला ने निभाया। पद्मश्री से सम्मानित काजोल 6 फिल्मफेअर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।