1/6

मुंबई: आमतौर पर शादी की सही उम्र 21 से 30 साल के बीच मानी जाती है। लेकिन बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने 25 या 30 नहीं बल्कि 40 साल की उम्र में धूमधाम से शादी कर सबको चौका दिया। इनमें कई खूबसूरत अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट-
2/6

प्रीति जिंटा: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा लंबे समय से बिजनेसमैन नेस वाडिया (Ness Wadia) के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंचा। इसके बाद प्रीति ने 40 साल की उम्र में जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) से रॉयल स्टाइल में शादी की। जीन अभिनेत्री प्रीति से तक़रीबन 10 साल छोटे है।
3/6

नीना गुप्ता: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। वेस्ट इंडियन कैप्शन रिचर्ड के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद, अभिनेत्री ने बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था। नीना ने सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। इसके बाद साल 2008 में दिल्ली के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट विवेक मेहरा को नीना ने अपना जीवनसाथी बनाया। विवेक मेहरा से जब अभिनेत्री की शादी हुई इस समय नीना की उम्र 43 साल की थी।
4/6

सुहासिनी मुले: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुहासिनी मुले (Suhasini Mulay) ने 60 साल की उम्र में शादी कर सबको चौका दिया था। डॉक्टर अतुल गुर्टू से अदाकारा ने शादी की थी। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी।
5/6

उर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ यानी उर्मिला मातोंडकर ने 43 साल की उम्र में बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर (Mohsin Akhtar Meer) से शादी की। अभिनेत्री से मोहसिन करीब 9 साल छोटे हैं।
6/6

पूजा बत्रा: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने साल 2019 में अभिनेता नवाब शाह से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। बता दें कि उस वक्त पूजा की उम्र करीब 42 साल थी।