1/7
सौम्या टंडन का जन्म तीन नंवबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था, लेकिन उनकी पूरी पढ़ाई उज्जैन से हुई है। सौम्या टंडन के पिता उज्जैन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे।

2/7
सौम्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह साल 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप थीं। साथ ही सौम्या टंडन ने अभिनय की शुरुआत भी साल 2006 से ही की थी। 

3/7

सौम्या टंडन पहली बार टीवी सीरियल 'ऐसा देश है मेरा' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में भी काम किया। सौम्या टंडन कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुकी हैं।

4/7

वह 'मल्लिका-ए-किचन', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'डांस इंडिया डांस' सहित कई टीवी शो की होस्ट भी रह चुकी हैं, लेकिन सौम्या टंडन को असली पहली कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से मिली थी।

5/7
सौम्या टंडन ने 'भाबी जी घर हैं' में साल 2015 से काम करना शुरू किया था, लेकिन बीते दिनों इस शो से उन्होंने अलविदा कह दिया। इस सीरियल से सौम्या टंडन काफी मशहूर हुई थीं। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम अनिता था, लेकिन वह सीरियल में गोरी मेम के नाम से जानी जाती थीं। सौम्या टंडन बॉलीवुड फिल्म में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। 

6/7

वह अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म 'जब वी मेट' साल 2007 में आई थी।

7/7

इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। आपको बता दें कि सौम्या टंडन ने बिजनेसमैन सौरभ देवेंद्र सिंह से साल 2016 में शादी की थी। उनका एक बच्चा भी है। 