1/16
जॉन का जन्म 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में हुआ था। जॉन की मां पारसी और उनके पिता मलयाली हैं।

2/16
जॉन अब्राहम के दो नाम हैं। उनका पारसी नाम नाम फरहान है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद एक्टर ने अपना नाम जॉन रख लिया।

3/16
जॉन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर इवेंट प्लानर की थी। इसके बाद एक्टर ने 'ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट' में हिस्सा लिया। वह इस कॉन्टेस्ट के विनर भी बने।

4/16
इसके बाद जॉन ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने कई विज्ञापनों और वीडियोज़ में काम किया। देश के अलावा जॉन ने लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में भी माडलिंग की है।

5/16
जॉन ने साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड में कदम रखा था।लेकिन, क्या आपको पता है कि जॉन इस फिल्म में काम करने के लिए बिलकुल राज़ी नहीं थे। 

6/16
दरअसल, पूजा भट्ट जब जॉन पास फिल्म 'जिस्म' का ऑफर ले कर आई तब एक्टर काफी असमंजस थे। उन्होंने कभी एक्टिंग की दुनिया में आने का विचार नहीं किया था। पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने जॉन को काफी समझाया। तब आखिर में जॉन जिस्म में काम करने के लिए मान गए। 

7/16
जॉन ने तय किया कि वे एक फिल्म में काम करेंगे। इसके बाद वह फिर से मॉडलिंग की दुनिया में लौट जाएंगे।लेकिन, जॉन की फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में जॉन ने कमाल की एक्टिंग की। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

8/16
इसके बाद जॉन ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन, वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।लेकिन, साल 2004 में उनकी किस्मत बदल गई।

9/16
साल 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म 'धूम' ने उनके करियर को रफ़्तार दी। इस फिल्म में जॉन नेगेटिव किरदार में नज़र आये थे। धूम में जॉन का लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया।  लंबे बाल, सिक्स पैक एब्स और सुपर बाइक के साथ जॉन ने कई भारतीय युवाओं को अपना दीवाना बना दिया।

10/16
फिल्म धूम के बाद जॉन ने  गरम मसाला, टैक्सी नंबर 9 2 11, काबुल एक्सप्रेस, दोस्ताना, न्यूयॉर्क, फोर्स, देसी ब्वॉयज़, शूटआउट एट वडाला, ढिशूम, परमाणु, सत्यमेव जयते जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

11/16
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर जॉन अब्राहम फिल्मों के अलावा अपने लव अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। एक समय था जब जॉन और एक्ट्रेस  बिपाशा बासु के अफेयर की बाते हर कोई करता था।

12/16
जॉन और बिपाशा करीब 9 साल तक रेलशनशिप में थे। लेकिन, बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

13/16
शायद बेहद कम लोगों को पता होगा कि बिपाशा जॉन की दूसरी गर्लफ़्रेंड थी। बिशापा के पहले जॉन का अफेयर एक्ट्रेस रिया सेन के साथ था।हालाँकि, उनका रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चल पाया था।

14/16
बिपाशा बासु से अलग होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से शादी कर ली। जॉन ने बेहद गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। जॉन ने साल 2014 में  न्यू ईयर पर अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी। 

15/16
जॉन को सुपर बाइक्स काफी पसंद हैं। एक्टर के पास लाखों रुपये की कई सुपर बाइक हैं। जिनमें बीएमडब्लू, हॉन्डा सीबीआर, अप्रिलिया, यामाहा, एम वी अगस्ता और डुकाटी जैसी कंपनियों की बाइक्स हैं। 

16/16
जॉन के वर्कफ़्रंट की बात करे तो, वह जल्द ही सत्यमेव जयते-2 और मुंबई सागा में नज़र आने वाले हैं। 