1/15
कृति खरबंदा का जन्म 29 अक्तूबर 1990 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

2/15
कृति ने अपने स्कूली पढ़ाई दिल्ली से ही की थी।  हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद कृति का पूरा परिवार बंगलूरू शिफ्ट हो गया था। उन्होंने आगे की पढ़ाई बंगलूरू से ही की थी।

3/15
कृति को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कृति स्कूल और कॉलेज में कई अलग-अलग इवेंट्स में शामिल होती थीं।

4/15
कृति ने ज्वेलरी डिज़ाइनिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। हालांकि, कृति ने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।

5/15
कृति ने लंबे समय तक मॉडलिंग की हैं। इस दौरान कृति ने कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया।

6/15
एक इंटरव्यू में कृति ने ये बताया था कि उन्हें विज्ञापनों में काम करना बहुत पसंद था। कृति ने मोबाइल फोन से लेकर हेयर ऑयल, शैम्पू और रियल स्टेट से लेकर आइसक्रीम तक के विज्ञापनों में काम किया है। 

7/15
कृति मशहूर फेयरनेस क्रीम फेयर एंड लवली का चेहरा भी रह चुकी हैं।

8/15
कृति ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना था। लेकिन, उनकी मां ने उन्हें ऐसा करने के लिए जोर दिया था। इसके बाद कृति ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

9/15
कृति ने साल 2009 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म बोनी से एक्टिंग की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन,कृति के अभिनय को खूब पसंद किया गया।

10/15
इसके बाद कृति ने कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू किया। वहीं, उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया हैं।

11/15
कृति ने साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म 'राज: रीबूट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में कृति के साथ इमरान हाशमी नज़र आए थे।  हालांकि, कृति की यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई।

12/15
इसके बाद कृति 'गेस्ट इन लंदन' और 'शादी में जरूर आना' में नज़र आईं। फिल्म 'शादी में जरूर आना' से कृति की किस्मत बदल गई। इस फिल्म में कृति के साथ  राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नज़र थे। कृति की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

13/15
कृति 'वीरे की वेडिंग', 'यमला पगला दीवाना फिर से', 'हाउसफुल 4' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

14/15
कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

15/15
कृति की पर्सनल लाइफ की बात करे तो, वह एक्टर पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं। वह अक्सर पुलकित के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।