1/8
किशोर कुमार के बेटे अमित ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार जब किशोर कुमार की फिल्म की शूटिंग ख़त्म हुई तब उनकी यूनिट के लोग उनसे पैसे मांगने लगे। इस पर किशोर कुमार ने कहा कि ये इतने ज़्यादा पैसे कैसे हो गए। इतना खर्च तो नहीं होना चाहिए थे। ये डायरेक्टर खुद को क्या समझता है, ऐसा तो नहीं होगा, मैं प्रोड्यूसर हूं चलो भगाओ इस डायरेक्टर को इतना ज़्यादा खर्चा कर रहा है, कौन है डायरेक्टर?' इस पर सबने कहा कि सर इस फिल्म के डायरेटर आप ही तो है। इस पर किशोर कुमार ने कहा-  अरे वो तो मैं ही हूं।

2/8
किशोर कुमार अलग अलग तरह की चीजों का कलेक्शन करने के शौक़ीन थे। एक बार वह ऐसे ही बाजार में चल गए और वहां मसूर की दाल देखकर उन्हें अचानक मसूरी घूमने का मन हो गया। वहीं, उन्होंने तुरत मसूरी घूमने का प्लान बना लिया। 

3/8
एक बार रेडियो की जानी मानी हस्ती अमीन सायानी ने बीबीसी को बताया कि किशोर बेहद मजेदार और शरारती किस्म के शख्स थे। एक बार की बात है किशोर कुमार ने इंटरव्यू देने के लिए अमिन साहब के सामने एक अजीब सही शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि मैं अपना इंटरव्यू खुद ही लूंगा। इसके बाद अमीन सायानी को दिए एक और इंटरव्यू में किशोर कुमार ने एसडी बर्मन के साथ पहली मुलाकात की नकल करके दिखाई थी।

4/8
किशोर कुमार अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में बने रहते थे। उन्होंने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1951 में एक्ट्रेस  रूमा गुहा से हुई थी। उन दिनों में किशोर कुमार बॉलीवुड के चर्चित नहीं थे। शादी के आठ साल के बाद साल साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया। 

5/8
किशोर कुमार मधुबाला से प्यार हो गया था। जिसके चलते उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर मधुबाला से शादी कर ली। मधुबाला से शादी करने के बाद किशोर कुमार ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया। किशोर कुमार ने अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल रख लिया। हालांकि किशोर कुमार के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं।

6/8
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की ज़िंदगी में योगिता बाली आईं। साल 1976 में दोनों की शादी रचाई। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।  साल 1978 में दोनों का तलाक हो गया। 

7/8
योगिता से तलाक के बाद किशोर कुमार ने साल 1980 में  ने लीना से चौथी शादी की। जिनसे उनको एक बेटा सुमित कुमार हैं। लीना और किशोर की उम्र में 21 साल का अंतर था। 

8/8
एक इंटरव्यू में लीना ने बताया कि किशोर कुमार बच्चों जैसे थे। वह हमेशा बच्चों की तरह मस्ती मज़ाक करते रहते थे। उन्हें लोगों को चौंकाने में बहुत ही मजा आता था। वह विदेश से कई तरह के मुखौटे लाए थे। एक बार तो उन्होंने चेहरे पर मुखौटा लगाकर अपने चौकीदार को ही डरा दिया था।