1/8

गोवा सरकार ने दिसंबर में राज्य में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ‘सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक' (ईडीएम) फेस्टिवल के आयोजकों को दी गई अनुमति रद्द कर दी है। सरकार ने इससे पहले आयोजकों को कार्यक्रम कराने की इजाजत दी थी।

2/8

यह फेस्टिवल उत्सव 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होने वाला था। 'परसेप्ट लाइव' नाम की कंपनी इस इवेंट को आयोजित करती है।

3/8

तीन दिनों तक चलने वाला यह फेस्टिवल भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा ईडीएम फेस्टिवल कहा जाता है। गोवा में हर वर्ष दिसंबर में सनबर्न और सुपरसोनिक ईडीएम फेस्टिवल के दो बड़े आयोजन होते हैं। गोवा में इसका पहला आयोजन वर्ष 2007 में हुआ था।

4/8
यह एक अलग तरह का म्यूजिक है, जो सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट के जरिए तैयार किया जाता है। कई बार यह सिर्फ कम्प्यूटर म्यूजिक सॉफ्टवेयर की मदद से ही संचालित होता है।

5/8
कोविड-19 के प्रसार के बीच महोत्सव के लिए अनुमति देने के बाद से राज्य की भाजपा सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इस बाबत कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया था।

6/8

शुक्रवार की शाम राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा कि विभाग ने सनबर्न 2020 के आयोजकों को दी गई अनुमति वापस ले ली है।

7/8

उन्होंने कहा, “गोवा में महामारी की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हम अधिक मात्रा में लोगों को एकत्र होने नहीं देना चाहते क्योंकि इससे वायरस के फैलने का खतरा है।”

8/8

आयोजकों ने शुक्रवार को कहा था कि यदि राज्य में महामारी की स्थिति बिगड़ती है तो वह महोत्सव रद्द करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।