1/16

प्रतिवर्ष देश में 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air Force Day) मनाया जाता है। वहीं आज भारतीय वायुसेना अपना 88 वां स्थापना दिवस माना रही है।
2/16

भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर, 1932 को हुआ था। भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स के वायुयान ने अपनी पहली उड़ान 1 अप्रैल, 1933 को भरी थी।
3/16

आज़ादी से पहले एयरफोर्स को RIAF यानी "रॉयल" इंडियन एयर फोर्स कहा जाता था। फिर आज़ादी के बाद रॉयल शब्द को हटाकर "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया था।
4/16

हर साल की तरह इस बार भी भारतीय वायुसेना दिवस का समारोह गाज़ियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स बेस पर आयोजित होगा।
5/16

इस समारोह में हिंडन एयरफोर्स यहां अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। इस बार एयरफोर्स के बेड़े में राफेल को भी शामिल किया गया है।
6/16

इस बार एयरफोर्स के बेड़े की रौनक राफेल है, जिसे पहली बार इस बेड़े में शामिल किया गया है।
7/16

इसके अलावा वायुसेना दिवस के मौके पर शानदार परेड और भव्य एयर शो का आयोजन भी किया जाता है।
8/16

भारत में सभी सेनाओं का अपना एक आदर्श वाक्य होता है। भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- 'नभ: स्पृशं दीप्तम', यह आदर्श वाक्य गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है।यह वाक्य महाभारत के युद्ध के भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है। इसी आदर्श वाक्य के साथ भारतीय वायु सेना अपने कामों को अंजाम देती है।
9/16

देश में भारतीय वायु सेना का बहुत महत्व है। वहीं भारतीय वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है और यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है।
10/16

वायुसेना ध्वज, वायु सेना के निशान से अलग है। यह ध्वज 1951 में अपनाया गया।
11/16

भारतीय वायु सेना के सीएच 47 चिनूक हेलीकॉप्टर गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस में 88 वें भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर अपने भार ढोने वाले कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
12/16

c-17 ग्लोबमास्टर यह विश्व के बड़े मालवाहक जहाजों में से एक है। ग्लोबमास्टर कारगिल, लद्दाख और अन्य उत्तरी और उत्तर पूर्वी सीमाओं जैसे कठिन जगहोंपर पर आसानी से उतर सकता है।
13/16

युद्ध के मोर्चे में भारत के सबसे विश्वसनीय लड़ाकू विमानों में से एक है "सुखोई"। इसकी ताकत के आगे नहीं टिकते कई लड़ाकू विमान।
14/16

तेजस भारत द्वारा विकसित किया गया एक हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है।
15/16

मिग-29 भारत के महत्वपूर्ण लड़ाकू विमानों में से एक है। भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध में मिग-29 ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर भारत को जीत दिलाई थी।
16/16

जैगुआर एक सुपरसोनिक कम ऊंचाई पर उड़ने वाला लड़ाकू विमान है। भारतीय वायु सेना के जंगी बेड़े में जैगुआर का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसे भारतीय वायु सेना का बैकबोन भी कहा जाता है।