1/10

बीते गुरुवार को अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने अपना जन्मदिन मनाया। पलक अब 20 साल की हो गई हैं।
2/10

पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे की कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
3/10

इस मौके पर श्वेता तिवारी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पलक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "मेरी लकी चार्म को जन्मदिन की बधाई, वह एक बड़े दिल वाली बदमाश लड़की है।"
4/10

पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरों के लिए लोकप्रिय हैं और उनकी इन तस्वीरों की जमकर प्रशंसा हो रही है। सुंदरता की प्रशंसा करने का एक और मौका दिया है।
5/10

अपने जन्मदिन पर पलक ने वेस्टर्न ड्रेस पहना है। उन्होंने क्रीम कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है, जो एक ऑफ-शोल्डर डिटेल और फुल स्लीव्स ड्रेस है। इस मौके पर उन्होंने न्यूड लिपस्टिक का यूज़ किया है। अपने जन्मदिन पर पालक बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं।
6/10

तस्वीरों में पलक अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे एन्जॉय करते नज़र आ रही हैं। इन फोटोज़ में वह बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।
7/10

तस्वीरों के लिए पलक ने खूब सारे कैंडिड पोज़ भी दिए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
8/10

हाल ही में पलक ने अपनी माँ श्वेता तिवारी का भी बर्थडे मनाया था। जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
9/10

पलक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। पलक तिवारी फिल्म रोज़ी: द सैफरन चैप्टर में नज़र आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ हो चूका है।
10/10

पलक की इस फिल्म को विशाल मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर्स विवेक ओबेरॉय हैं। इस फिल्म में पलक रोज़ी का किरदार निभाएंगी।