फोटोसरगुन मेहता का आज जन्मदिन, हर आउटफिट में कहर ढाती हैं बर्थडे गर्ल
मुंबई. टीवी और पंजाबी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुकीं अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta Birthday) का आज जन्मदिन है। सरगुन आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। देखिए उनकी कुछ खास तस्वीरें।
1/9
सरगुन मेहता का जन्म 6 सितंबर, 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनका निकनेम जिया है।
2/9
सरगुन ने अपनी शुरूआती पढ़ाई चंडीगढ़ से ही पूरी की है। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली आ गई थीं।
3/9
सरगुन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। पढ़ाई के साथ-साथ वह थिएटर भी करती थीं।
4/9
मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत ही चुकी हैं।
5/9
सरगुन मेहता तमाम टीवी सीरियल्स से लेकर कई म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
6/9
सरगुन मेहता को ’12/24 करोल बाग’ सीरियल से पहचान मिली थी। इस सीरियल में रवि दुबे उनके को-एक्टर थे। सीरियल के दौरान वह नजदीक आए और दोनों को प्यार हो गया।
7/9
‘नच बलिए 5’ के मंच पर रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था और साल 2013 में उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया।
8/9
सरगुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
9/9
चाहें सूट हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट्स, सरगुन हर ड्रेस में बला की खूबसूरत लगती हैं।
We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use. More Information.