1/10
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की उम्र से की थी। वह एक तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' में नजर आई थी। वहीं 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म 'मुंदरू मुदिची' में एक्ट्रेस के रूप में काम किया।

2/10
इसके बाद साल 1979 में उन्होंने फिल्म 'सोलवां सावन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से उन्हें पहचान नहीं मिली। हालाँकि, साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने बॉलीवुड में फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था।

3/10
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कई एक्टर के साथ काम किया हैं। श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ भी खूब जमी। इसके अलावा जीतेंद्र , ऋषि कपूर, मिथुन, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत,कमल हसन जैसे बड़े एक्टर्स के साथ भी श्रीदेवी ने कई फिल्में की हैं।बता दें कि श्रीदेवी ने धर्मेंद्र और उनके बेटे सन्नी देओल ,दोनों के साथ काम किया है।

4/10
श्रीदेवी ने अपने लंबे करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। श्रीदेवी ने फिल्मों में 50 साल तक काम किया। श्रीदेवी को साल 2013 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।  

5/10
 खबरों के मुताबिक,  श्रीदेवी 80-90 के दशक में इकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं जो एक फिल्म के लिए 1 करोड़ की फीस चार्ज करती थीं।

6/10
श्रीदेवी अपने लुक को लेकर काफी गंभीर रहती थीं। इसलिए चाहे एयरपोर्ट जाना हो, शॉपिंग या फिर कहीं फिल्म प्रमोशन के लिए वह तीन घंटे तक तैयार होती थीं।

7/10
श्रीदेवी को अपनी साड़ियों से खास लगाव था। वह जब भी कहीं जाती थीं तो वहां से अपने लिए साड़ी जरूर खरीद कर लाती थीं इसलिए अवॉर्ड हो या कोई प्रोमोशन वह ज्यादातर साड़ी में ही नजर आती थीं।  

8/10
श्रीदेवी को फिल्म बाजीगर में डबर रोल ऑफर हुआ था। लेकिन बाद में डायरेक्टर ने कास्टिंग यह सोचकर बदल दी कि दर्शकों को स्क्रीन पर शाहरुख द्वारा श्रीदेवी की मौत पसंद नहीं आएगी।

9/10
श्रीदेवी ने 2 जून 1996 में बोनी कपूर से अचानक शादी कर ली थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर के प्यार की शुरुआत फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से हुई। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी की मां की तबियत ख़राब हो गई। जिसके चलते इन दोनो का अक्सर मिलना होता था। इसी बीच श्रीदेवी और बोनी कपूर  को एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, श्रीदेवी की मां उनके और बोनी कपूर के रिश्ते से खुश नहीं थी। क्योंकि बोनी कपूर शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता थे। लेकिन, बोनी कपूर ने श्रीदेवी के प्यार के लिए पत्नी और बच्चों की भी परवाह नहीं की। श्रीदेवी और बोनी कपूर को दो बेटियां जाह्नवी और ख़ुशी कपूर हैं।

10/10
श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 में दुबई के एक होटल जुमेराह एमीरात टॉवर के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी।