1/11

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा की लव स्टोरी तो सबको पता है। अमिताभ और रेखा का अफेयर शादी के बाद भी रहा। फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद साल 1981 में यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते पर फिल्म बनाई। इस फिल्म का नाम था 'सिलसिला'। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ जया बच्चन भी मुख्य किरदार में नज़र आई थीं। इस फिल्म में आखिरी बार बिग बी और रेखा की जोड़ी को साथ देखा गया था।

2/11
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद और सुरैया की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं थी। देव आनंद खुलेआम कहते थे कि वह सुरैया से प्यार करते थे और व उनका पहला प्यार थीं। लेकिन, किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था और यह दोनों अलग हो गए। साल 1948 में रिलीज हुई फिल्म 'विद्या' देव आनंद और सुरैया की साथ में पहली फिल्म थी। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में एक साथ नज़र आये। इसके साथ उनका प्यार और बढ़ता गया। लेकिन, सुरैया की नानी को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। इसकी वजह दोनों का धर्म अलग होना थी।
 
3/11
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस और एक्टर राज कपूर की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। यह दोनों एक दूसरे को बेइंतिहां मोहब्बत करते थे, लेकिन उनके रिश्ते का बेहद दुखद अंत हुआ। नरगिस के प्यार में पागल होने से पहले ही राज कपूर शादीशुदा थे। वह न नरगिस को छोड़ना चाहते थे और न अपने परिवार को। जब नरगिस को इस बात का अहसास हुआ तो वो बिल्कुल टूट गई थीं। इसके बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली।

4/11
सलमान  खान  और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी साल 1997 में शुरू हुई थी, सलमान उस वक्त सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में अभी एंट्री ही की थी। फिल्म 'हम दिल चुके सनम' से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। सलमान ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और इस वक्त पर शादी नहीं करना चाहती थीं।

5/11
महेश भट्ट और परवीन बाबी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी लवस्टोरी से कम नहीं है। परवीन उस वक्त की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार थीं। जिस वक्त परवीन का दिल महेश भट्ट पर आया था उस वक्त उनका करियर टॉप पर था। साल 1977 में दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था। तब महेश भट्ट शादीशुदा थे। परवीन और महेश लिव-इन में रहते थे। लेकिन दोनों कभी एक न हो सके। इसी रिश्ते के साथ परवीन को एक मानसिक बीमारी ने घेर लिया जिसे पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया कहते हैं।

6/11

इस लिस्ट में दिलीप कुमार और मधुबाला का नाम भी शामिल है। दिलीप, मधुबाला के दीवाने थे। एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले इन दो कलाकारों का रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान को ये रिश्ता पसंद नहीं था। दिलीप और मधुबाला की बात सगाई तक पहुंची लेकिन, शादी से पहले दिलीप ने मधुबाला के सामने शर्त रख दी कि वे शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी और ना ही अपने पिता से कोई रिश्ता रखेंगी। उन्होंने दिलीप की यह शर्त नहीं मानी और कुछ दिन बाद ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

7/11

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी भी कई लोगों को पता होगी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। वहीं, दीपिका की गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी देखा गया था। लेकिन, इन दोनों के प्यार में दरार आ गयी और यह दोनों अलग हो गए। 

8/11
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस करीना कपूर के लव स्टोरी की हर तरफ चर्चा हो रही थी। इन दोनों की जोड़ी कई लोगों को काफी पसंद आती थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद यह दोनों अलग हो गए। वहीं, ब्रेकअप के बाद करीना कपूर को सैफ अली खान से प्यार हो गया। दोनों ने फिल्म 'टशन' में एक साथ काम किया था। इसके बाद साल 2012 में सैफ और करीना ने शादी कर ली। 

9/11
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का लव अफेयर भी सुर्खियों में रहा है। दोनों का एक दूसरे से काफी प्यार करते थे वहीं, दोनों की सगाई भी हो गयी थी। लेकिन, फिर खबरें आई कि दोनों की सगाई टूट गई। खबरों के मुताबिक, करिश्मा कपूर की मां  बबिता के कारण बच्चन परिवार ने सगाई तोड़ दी।

10/11
बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी भी चर्चा में रही है। संजय दत्त की शादी ऋचा शर्मा से हुई थी। ऋचा की मौत के बाद संजय और माधुरी एक दूसरे के करीब आ गए। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और यह दोनों अलग हो गए।

11/11
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की लव स्टोरी 1994 में रिलीज़ हुई फिल्म मोहरा से शुरू हुई थी। उन दिनों दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दर्शकों का काफी पसंद आती थी। इतना ही नहीं साल 1999 में  एक इंटरव्यू में खुद रवीना टंडन ने बताया कि वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।