1/12
विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर, 1988 को दिल्ली के एक मध्य-वर्गीय परिवार में हुआ था। हालांकि विराट के दादा मध्यप्रदेश के छोटे से शहर कटनी में रहते थे लेकिन 1961 में कोहली के पिता अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली आकर बस गए थे।

2/12
विराट का निकनेम चीकू है। दिल्ली टीम के पूर्व कोच अजित चौधरी ने उन्हें यह नाम दिया था। दरअसल, जब विराट दिल्ली रणजी टीम में शामिल थे तो वह चिकू नाम के एक कार्टून चरित्र की कॉमिक्स पढ़ते थे, जिस वजह से उन्हें यह नाम दिया गया।

3/12
2006 में कोहली के पिता की मृत्यु हो गई। कोहली उस समय दिल्ली की रणजी टीम का हिस्सा थे। अपने पिता की मौत के अगले ही दिन कोहली कर्नाटक टीम के खिलाफ मैदान पर उतरे और 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। आपको बता दें विराट के पिता ही पहली बार उन्हें स्कूटर पर बैठा कर दिल्ली क्रिकेट अकादमी में लेकर गए थे।

4/12
विराट ने 248 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11867 रन जबकि 86 टेस्ट मैचों में 7240 और 82 टी-20 मैचों में 2794 रन बनाए हैं। आईपीएल में अभी तक कोहली ने 191 मैचों में 5872 रन बनाए हैं।

5/12

2008 में, विराट की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीता था। गौरतलब है कि इसी साल विराट ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में अपने अंतराष्ट्रीय करियर का आगाज़ किया था।

6/12
टेस्ट में कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं, बतौर कप्तान कोहली ने अबतक 6 दोहरा शतक कप्तान के तौर पर लगाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर ब्रायल लारा हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर 5 दोहरा शतक लगाए थे।

7/12
विराट कोहली को 'राजीव गांधी खेल रत्न' पुरस्कार से नवाजा जा चूका है। साथ ही उन्हें  'अर्जुन पुरस्कार', 'पद्म श्री' और 'आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर',  'सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी',  'आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर', 'विज्डन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड' अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है।

8/12
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी और अनुष्का की पहली मुलाकात कैसी थी। विराट कोहली ने साल 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने लगभग चार साल तक डेट किया था। विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का शर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई।

9/12
 विराट ने बताया कि- मैंने अनुष्का के सामने एक जोक क्रैक किया था। मैं अपनी नर्वसनेस को छिपाना चाहता था। हालांकि, अनुष्का विराट कोहली को देखकर बिल्कुल निःशब्द रह गई थीं। मैं काफी नर्वस था। वहीं, दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा काफी कॉन्फिडेंट थीं।

10/12
इसके अलावा यह भी खबरें उड़ी कि विराट अनुष्का को लेकर पोजेसिव होते जा रहे थे और उनके हॉट फोटोशूट से खासे नाराज थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विराट चाहते थे कि अनुष्का अपने करियर को छोड़कर उनकी हो जाएं और कुछ ने कहा कि अनुष्का विराट के जरिए अपने भाई का क्रिकेट करियर संवारना चाहती थीं।

11/12
विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख पावर कपल में शुमार किया जाता है। दोनों स्टार्स अपनी-अपनी फील्ड में शानदार काम करने के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

12/12
अभी दुबई में आईपीएल (IPL 2020) का 13वां सीजन जारी है। चार टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी शामिल हैं।