police

Loading

पुणे. आजादी की सालगिरह की पूर्व संध्या पर पुणे जिला (ग्रामीण) पुलिस बल के 18 अधिकारी और 8 कर्मचारियों को पुलिस बल की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेडल घोषित किये गए हैं. इसमें आंतरिक सुरक्षा और पुलिस महानिदेशक मेडल घोषित ग्रामीण पुलिस बल की एलसीबी  (लोकल क्राइम ब्रांच), एटीएस, साइबर विभागों समेत विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारी और कर्मचारियों का समावेश है.उपमुख्यमंत्री और पुणे जिले के पालकमंत्री अजीत पवार के हाथों कल (शनिवार) उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

आंतरिक सुरक्षा मेडल घोषित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों में अण्णासाहेब मारुती जाधव (उपविभागीय पुलिस अधिकारी भोर), दीपाली मोहन खन्ना (उपविभागीय पुलिस अधिकारी जुन्नर) गणेश रंगनाथ उगले ( पुलिस निरीक्षक लोणी कालभोर), यशवंत नलावडे (पुलिस निरीक्षक सुरक्षा शाखा), नितीन मोहन मोहिते (पुलिस उपनिरीक्षक दौंड), अमोल महादेव गोरे (पुलिस उपनिरीक्षक एलसीबी), रामेश्वर चंद्रभान धोंगडे (पुलिस उपनिरीक्षक एलसीबी), नितीन शिवाजी लकडे (पुलिस उपनिरीक्षक यवत पुलिस थाना), भगवान जगन्नाथ पालवे (पुलिस उपनिरीक्षक शिरूर थाना), शिवाजी लक्ष्मण ननावरे (पुलिस उपनिरीक्षक लोणी कालभोर), राजेंद्र भीमा पवार (पुलिस उपनिरीक्षक भोर पुलिस थाना), अनिल मनोहर लवटे (पुलिस उपनिरीक्षक पौड थाना), मृगदीप सुधाकर गायकवाड (पुलिस उपनिरीक्षक लोनावला शहर पुलिस थाना), सुशील श्यामराव लोंढे (पुलिस उपनिरीक्षक इंदापूर थाना) का समावेश है.

पुलिस महानिदेशक मेडल घोषित अधिकारी और कर्मचारियों में रमेश नारायण खुणे (सहायक पुलिस निरीक्षक- वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय), दत्तात्रेय महादेव दराडे (सहायक पुलिस निरीक्षक सायबर पुलिस), अर्जुन हरिबा मोहिते (सहायक पुलिस निरीक्षक दहशतवाद विरोधी दस्ता), जितेंद्र दत्तात्रेय शेवाले (सहायक फौजदार दहशतवाद विरोधी दस्ता), राजू बापूराव पुणेकर (हवलदार एलसीबी), रवींद्र एकनाथ शिनगारे (हवलदार एलसीबी), सचिन मोहन गायकवाड (हवलदार एलसीबी), नीलेश बालासाहेब कदम (हवलदार एलसीबी), सुरेश दौलत भोई (हवलदार सासवड थाना), अजित रघुनाथ ननवरे (हवलदार लोनावला ग्रामीण), प्रमोद परशुराम नवले (चालक, एलसीबी) व मंगेश तुकाराम नेवसे (पुलिस नाईक सायबर पुलिस) शामिल हैं.