arrest
File Pic

    Loading

    पिंपरी. अवैध असलहे (Illegal Arms)के साथ पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) की चिखली पुलिस (Chikhli Police) ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक किशोर उम्र के लड़के (Teenage Boy) को भी हिरासत (Custody) में लिया गया है। शुक्रवार की शाम सवा 5 बजे के करीब म्हेत्रे बस्ती, चिखली में यह कार्रवाई की गई। 

    गिरफ्तार आरोपियों में हर्षद कुमार शिंदे (23, निवासी शिंदे बस्ती, लोणीकंद, पुणे), ओमकार उर्फ सोन्या विलास नांगरे (20, निवासी आलंदी, पुणे), अजिंक्य दादासाहेब म्हस्कुटे (23, खामगांव, दौंड, पुणे), ऋतिक कालूराम शिवले (19, निवासी शिंदेआली, लोणीकंद, पुणे) शामिल हैं। इस बारे में पुलिस सिपाही संतोष सपकाल ने चिखली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    पुलिस को उनके पास अवैध पिस्तौल रहने की जानकारी मिली थी। जिसके मुताबिक पुलिस टीम ने म्हेत्रे बस्ती की जय मल्हार हाउसिंग सोसायटी में जाल बिछाकर चार लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से 35 हजार रुपए की देसी पिस्तौल और 5 राउंड बरामद किए गए। चिखली पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।