डिवाइडर से तोड़कर पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार

Loading

-दंपति गंभीर रूप से घायल

पिंपरी. तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकरा कर पुल के नीचे नदी पाट में जा गिरने से हुए हादसे में कंप्यूटर इंजीनियर और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मुंबई- बंगलूरू हाइवे पर हिंजवड़ी पुलिस थाने की सीमा में मुला नदी के पुल पर यह हादसा हुआ.हादसे में घायल दंपति का निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

निजी अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में घायल दंपति का नाम राजीव दुबे और वर्षा दुबे है.दुबे दंपति अपनी कार (एम.एच-12 एफ.यु- 4764) में सवार होकर पुणे से वाकड की दिशा में आ रहे थे. मुला नदी के पुल पर तेज रफ्तार के कारण राजीव ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और उनकी कार डिवाइडर तोड़कर पुल पर से सीधे 50 फीट गहरे नदी पाट में जा गिरी.दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.उसमें से सिर और छाती में गहरी चोट आने से राजीव की हालत नाजुक बताई जा रही है.दोनों का पास के निजी अस्पताल में इलाज जारी है.हिंजवड़ी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.