सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बांटे कंबल

Loading

पुणे. अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के जन्मदिन के अवसर पर पुणे शहर युवा कांग्रेस ने विज्ञापन पर खर्च होने वाले पैसों को बचा कर इस पैसों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे शहर यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सौरभ बालासाहेब अमले द्वारा किया गया था। इसमें यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल मालेके, विवेक कडू, प्रताप शिलिमकर, कुणाल काले, विवियन केदार, धनराज माने, अक्षय नवगिर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। डेक्कन में भिडे ब्रिज, पुणे स्टेशन और ससून क्षेत्र में सड़कों पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।