PMPML

    Loading

    पुणे: पीएमपी प्रशासन (PMP Administration) ने आखिरकार आवश्यक सेवा कर्मियों (Essential Service) के लिए बसें (Buses) शुरू कर दी हैं। 7 अप्रैल (बुधवार) से शहर में 20 रूटों पर 41 बसें चलेंगी।  केवल महानगरपालिका  और सरकारी कर्मचारियों, सरकारी और निजी अस्पताल के कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ऐसी जानकारी पीएमपी प्रशासन द्वारा दी गई। 

    कर्फ्यू (Curfew) के बीच शनिवार से शहर की पीएमपी सेवा निलंबित कर दी गई है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए बस सेवा के बारे में निर्णय महानगरपालिका की पाले में चला गया था। अंतत: मंगलवार को अतिरिक्त आयुक्त के निर्देशानुसार इस बस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 7 अप्रैल (बुधवार) से, सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 60 बसों की आवृत्ति के साथ 20 रूटों पर 41 बसें निर्धारित हैं। इन यात्रा करने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र (आईकार्ड) देखने के बाद ही बसों में प्रवेश दिया जाएगा। 

    इन रूटों पर बसें चलेंगी

    नांदेड़ सिटी से डेक्कन, डीआईएटी (खड़कवासला) से पुणे स्टेशन, औंध से डेक्कन, विमनगर से महानगरपालिका, विश्रांतवाड़ी से मनपा, सांगवी से पुणे स्टेशन, चिंचवड़ गांव से पुणे स्टेशन, मनपा से वाघोली, मनपा से लोहगांव, मनपा से  कोंढवा अस्पताल, मनपा से वडगांव शेरी, पुणे स्टेशन से वारजे मालवाड़ी, पुणे स्टेशन से कोथरुड डिपो, मनपा से वारजे मालवाड़ी, कात्रज-पुणे स्टेशन-कात्रज, पुणे स्टेशन से कात्रज, मनपा से भेकराई नगर, पुणे स्टेशन से सासवाड़, तलेगांव से मनपा, राजगुरुनगर से मनपा।