cold
Representative Pic

Loading

पुणे. गुजरात (Gujarat) में चक्रवात की स्थिति पैदा हो गई है। इस वजह से एक सप्ताह तक मौसम (Weather) ठंडा (Cold) रहेगा। बारिश (Rain) की संभावना बिल्कुल नहीं है, मगर न्यूनतम तापमान (Temperature) धीरे-धीरे कम (Low) होता रहेगा और एक बाद फिर ठंड पड़ने लगेगी। 

मध्य महाराष्ट्र सहित मराठवाड़ा और कोंकण में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। विदर्भ में फिर ठंड पड़ने लगी है। पुणे जिले में भी 27 और 28 जनवरी से न्यूनतम तापमान कम होकर 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे कुछ ठंड महसूस होगी। यह अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने लगाया है।

मौसम में बदलाव आएगा

पुणे मौसम विभाग प्रमुख डॉ. अनुपम काश्यपि से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरी हवाओं और मध्य महाराष्ट्र की हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव आएगा। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे कम हो जाएगा। पिछले 24 घंटों में मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान औसत की तुलना में कुछ बढ़ गया है। राज्य के शेष भागों में न्यूनतम तापमान औसत रहा। 

 पुणे में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियश 

27 जनवरी तक राज्य में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में मौसम शुष्क रहेगा। इन भागों के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियश तक पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान गोंदिया में दर्ज किया गया। पुणे में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियश रहा।