Congress-BJP face to face on potholes on roads

    Loading

    पुणे. महानगरपालिका (Municipal Corporation) के चुनावों की सरगर्मियां बढ़ते ही शहर में राजनीतिक छींटाकशी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रही है। एक-दूसरे के धूर विरोधी भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) अब शहर (City) के गड्ढों (Potholes) को लेकर आपस में भीड़ गए है। 

    गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से पुणे महानगरपालिका की सत्ताधारी भाजपा आने वाले चुनावों के लिए ताल ठोक रही है। इसके लिए भाजपा की ओर से शहर में जगह-जगह विभिन्न तरह के होर्डिंग लगाए जा रहे है। इसी में एक होर्डिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आरोपों की तलवारें तन गई है। 

    अच्छी सड़कों का भाजपा का दावा

    भाजपा ने मराठी में लगाए अपने होर्डिंग में ‘स्मार्ट रस्ते आणि फूटपाथ, अभिमान प्रगतीचा’ और ‘पीएमसी फॉर पुणे’ ऐसा लिखा है। इस होर्डिंग के माध्यम से सत्ताधारी भाजपा का दावा है कि, उनके कार्यकाल में शहर के सड़कों को  काफी बेहतरीन बनाया गया है और अब तक अर्बन स्ट्रीट डिजाइन गाइडलाइन्स के तहत 150 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया गया है।  इसके अलावा 1600 किलोमीटर के फूटपाथ का निर्माण हुआ और भविष्य में 50 सड़कों का डिजाइन किया जाएगा। 

    कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशान

    यह होर्डिंग देखकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस तिलमिला गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय बालगुडे ने कहा कि, इस समय शहर में जगह-जगह सड़कों की हालत खस्ता है। शिवाजी मार्ग हो या फिर लक्ष्मी रोड पर जगह-जगह गड्ढे पड़े है।  शहर के विभिन्न सड़कों से चलना वाहन चालक और पैदल यात्रियों के लिए तकलीफदेह हो रहा है। इन सड़कों को अगर स्मार्ट सड़कें कही जाए तो खराब सड़कों को भाजपा क्या कहेंगी। इसलिए भाजपा के इन दावों में कोई तथ्य नहीं है। 

    आगामी चुनावों पर नजर

    इस बीच भाजपा और कांग्रेस में चल रही इस रस्साकशी केवल कुछ ही महीनों पर आए चुनावों के चलते हो रही है। भाजपा फिर एक बार सत्ता में वापसी चाहती है, जबकि कांग्रेस भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इन दोनों की राजनीति में शहर की सड़कें अब मुख्य केंद्र बनती दिखाई दे रही है।