कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5.5 लाख पार

  • संभाग में अब तक 5 लाख 22 हजार 748 मरीज हुए ठीक

Loading

पुणे. कोरोना महामारी (corona epidemic) के दूसरे दौर की आशंकाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों (Corona patients) की संख्या साढ़े 5 लाख पार हो गई है। वहीं 5.22 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 30 लाख 83 हजार 948 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 50 हजार 94 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 22 हजार 748 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 11 हजार 984 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि अब तक 15 हजार 362 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे जिले में नए 475 मरीज मिले

महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया है। जिले में 475 नए मरीज मिले, जबकि नए से 726 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 52 हजार 707 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 35 हजार 154 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 9014 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8539 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.02 फीसद रह गया है।

रिकवरी रेट 95.03 हुआ

संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 95.03 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है। मंगलवार को 1019 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 726, सातारा जिले के 87, सोलापुर जिले के 134, सांगली जिले के 34 और कोल्हापुर जिले के 38 मरीज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर महामारी के 654 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 475 मरीजों के अलावा सातारा में 83, सोलापुर में 65, सांगली में 19 और कोल्हापुर जिले में 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिलने वाले सातारा जिले में दो दिन बाद फिर 87 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 172 हो गया है। इसमें से 50 हजार 261 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1744 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1167 मरीजों का इलाज जारी है।

संभाग के अन्य जिलों में शामिल सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 47 हजार 649 हो गई है। इसमें से 44 हजार 647 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1665 की मौत हो चुकी है।जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1337 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 268 हो गया है।इ समें से 45 हजार 209 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1722 मरीजों की मौत हो चुकी है।जिले में अभी 337 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 298 संक्रमितों में 1692 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 477 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 129 मरीजों का इलाज चल रहा है।