Case Registered
File Photo

    Loading

    पिंपरी.  पुलिस थाना परिसर (Police Station Premises) में ही एक महिला से एक कंपनी निदेशक (Company Director) ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर डाली। 6 जुलाई की रात साढ़े 9 बजे के करीब पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) के भोसरी पुलिस थाने (Bhosari Police Station) में यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस बारे में महिला की शिकायत के आधार पर भोसरी पुलिस ने सदेश कुमार नायर (50) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला का पति नायर की कंपनी में नौकरी करता था, नौकरी पर से उनके बीच विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में वह अपने पुत्र के साथ भोसरी पुलिस थाने गई थी। यहां पर नायर ने उसे बात करने के बहाने से रोक लिया। नायर ने कहा कि, वह उसे काफी सालों से पसंद करता है और कहा कि तुम्हारे पति और कंपनी के साथ जो विवाद चल रहा है उसे वह खत्म कर सकता है।

    बशर्ते कि उसके लिए उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा। यही नहीं उसने महिला को यह भी कहा कि, उसे उनमें काफी रुचि है और कहा तुम्हारे पति में क्या रखा है। उसके पास काफी पैसे हैं पति को छोड़कर वह उसके साथ रिलेशनशिप में आ जाये। अगर महिला उसका कहा नहीं मानती है तो वह उसके पति को खत्म कर देगा, यह धमकी भी दी।