corruption
File Photo

Loading

पुणे.  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने महाराष्ट्र के अमरावती क्षेत्र के नगर नियोजन के संयुक्त निदेशक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीबी) श्रीहरि पाटिल ने कहा कि नगर नियोजन (अमरावती) के संयुक्त निदेशक हनुमंत नजीरकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कथित रूप से ज्ञात आय से करोड़ों रूपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

उसने कहा कि नजीरकर की 1986 और 2017 के बीच की सेवाओं की जांच की गई और यह पाया गया कि उन्होंने ज्ञात आय से 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नगर नियोजन अधिकारी और उनके परिवार की पुणे और सातारा में भी कई स्थानों पर सम्पत्तियां है।