PMC

    Loading

    पुणे.  पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) में आम सभा (General Assembly) और स्थायी समिति (Standing Committee) में और 4 महत्वपूर्ण विशेष समितियां होती हैं। इन 4 समितियों में शहर सुधार समिति, क्रीडा समिति, विधि समिति और महिला एवं बाल कल्याण समिति का समावेश होता है। 

    हर साल इसमें नए 13 सदस्य चुने जाते है। उसके अनुसार जारी साल में भी यह चुनाव (Election) 16 को होगा। विभिन्न दलों के अपने संख्याबल के अनुसार आम सभा में ये नियुक्तियां (Appointments) की जाएगी। 

     प्रत्येक समिति में 13 सदस्य

    ज्ञात हो कि महानगरपालिका में आम सभा और स्थायी समिति के अलावा और 4 समितियों में शहर विभिन्न के विकास कामों को लेकर चर्चा की जाती है। इन 4 समितियों में शहर सुधार समिति, क्रीडा समिति, विधि समिति व महिला एवं बाल कल्याण समिति का समावेश होता है। इस प्रत्येक समिति में 13 सदस्यों का समावेश होता है। प्रत्येक पार्टी अपने बल के अनुसार यहां सदस्यों को नियुक्त करती है। इसके अनुसार 17 की आम सभा में ये नियुक्तियां होगी। सबसे ज्यादा भाजपा के है। 

     सदस्य चुनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 

    आम सभा में सदस्य चुने जाने के बाद ये लोग बाद में समिति का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तय करेंगे। पार्टी के बलाबल के अनुसार सभी समितियों पर भाजपा का ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनेगा। इन समितियों में प्रवेश मिलने के लिए अब नगरसेवक भी अपनी फिल्डिंग लगा रहे है। खास तौर से भाजपा के सदस्य इसके लिए आक्रमक है। क्योंकि मनपा चुनाव आगामी साल होने जा रहे है। इसको लेकर अपना काम दिखाने के लिए होड़ लगी हुई है। इसलिए सभी प्रयास कर रहे है।