Satara Landslide

    Loading

    सातारा.  पूरे राज्य (Entire State) में मूसलाधार बारिश (Torrential Rains) ने हाहाकार मचा रखा है। सातारा जिले (Satara District) के पश्चिम क्षेत्र में अधिक वर्षा हो रही है। जिले के सभी डैम (Dams) से नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है। अधिक वर्षा की वजह से पाटण तालुका (Patan Taluka) के कई गांवों में भूस्खलन हुआ है, जिसमें जानमाल के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सातारा जिले में अगले कई दिनों तक अधिक वर्षा होगी। इसके तहत जिले के सभी संबंधित व्यवस्था को सतर्क रहने के निर्देश जिलाधिकारी (District Magistrate) शेखर सिंह (Shekhar Singh) ने दिए है। 

    सातारा जिले में हो रही अधिक वर्षा की वजह से पाटण तालुका के मिरगांव, आंबेघर, हुंबरली, ढोकावले जैसे जगहों में भूस्खलन हुआ है। इसमें बड़े पैमाने पर जान और माल का नुकसान हुआ है। फ़िलहाल मिरगांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। इस भूस्खलन में कितने लोग फंसे थे इसकी निश्चित संख्या नहीं बताई जा सकती है। यहां पर एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन, नागरिकों के जरिये युद्धस्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। जावली तालुका के रेगडी गांव में 2 व्यक्ति बाढ़ के पानी में बह जाने से लापता हो गए है। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है।

    यहां वाई तालुका के कोंढावले में भूस्खलन से 5 घर पूरी तरह से मिटटी से दब गए है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। यहां फंसे 27 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके साथ ही महाबलेश्वर तालुका में 594.04 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसकी वजह से अधिकांश गांवों का संपर्क टूट गया है। मौजे धावरी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सातारा जिले में बड़ी संख्या में घर, फसल और सार्वजनिक प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है। जिले में एक अतिरिक्त एनडीआरएफ की टीम आज शाम तक पहुंच रही है जिससे तत्काल रेस्क्यू और बचाव कार्य में मदद मिलेगी।