Hidden Camera

    Loading

    पुणे. एक महिला डॉक्टर (Female Doctor) के बेडरूम और  बाथरूम में लगे बल्बों में हिडन कैमरे (Hidden Cameras) लगे रहने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। भारती विद्यापीठ परिसर (Bharati Vidyapeeth Campus) के स्टाफ क्वार्टर (Staff Quarter) में रहने वाली एक डॉक्टर के बेडरूम (Bedroom) और बाथरूम (Bathroom) में छिपे हुए कैमरे पाए गए हैं। ये कैमरे बल्बों में लगाए गए थे। शाम को घर लौटने के बाद डॉक्टर महिला जब बाथरूम गई और बल्ब का स्विच ऑन किया की तो बल्ब नहीं जला। जांच करने पर उसमें हिडन कैमरे रहने की बात उजागर हुई। इस बारे में डॉक्टर ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

    पुलिस के अनुसार, यह घटना 6 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से शाम 7.20 बजे के बीच की है। शिकायतकर्ता भारती विद्यापीठ अस्पताल में कार्यरत है और हॉस्पिटल परिसर के क्वार्टर में रहती है। वह 6 जुलाई की सुबह 8.45 के आसपास घर से निकली थी और वह शाम को घर लौट आई। जब वह फ्रेश होने के लिए बाथरूम में गई और लाइट बल्ब ऑन कर दिया, लेकिन बल्ब चालू नहीं हुआ। इस बीच उसे संदेह हुआ कि बल्ब कुछ अलग सा नजर आरहा है। उसने एक इलेक्ट्रिशियन को बुलाया और उसे बल्ब दिखाया। उसने चेक करके बताया कि उस बल्ब में एक हिडन कैमरा लगा था।

    इसके बाद उसने घर की अन्य लाइटों का निरीक्षण किया। इसी तरह का बल्ब बेडरूम में लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसकी सूचना मिलने के बाद भारती विश्वविद्यालय थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कलास्कर और महिला पुलिस अधिकारियों ने भारती विद्यापीठ में जाकर कमरे की जांच पडताल की। भारती विद्यापीठ थाने की एक महिला निरीक्षक मामले की जांच कर रही है। सुबह डॉक्टर के ड्यूटी पर जाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने नकली चाबी से घर का ताला खोलकर घर में प्रवेश किया और घर में हिडन कैमरों वाला लाइट बल्ब लगाया था।