जलापूर्ति करनेवाले चारों जलाशयों में लगातार बारिश से 1 TMC पानी की वृद्धि

Loading

पुणे. शहर को जलापूर्ति करनेवाले खडकवासला परियोजना के चारों जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं है. इस वजह से जारी मौसम में पानी किल्लत की नौबत पुणेकरों पर आएगी, ऐसा कहा जा रहा था, लेकिन विगत 24 घंटो से लगातार बारिश के चलते इन जलाशयों में 1 टीएमसी पानी की वृद्धि हो गई है. जलाशयों में हाल ही में लगभग 10.66 टीएमसी पानी है. इससे पुणेकरों की आगामी 8 माह की प्यास बुझ सकती है. विगत साल इसी दिन 28.48 टीएमसी पानी था.

 दो माह से नहीं हो रही थी बारिश

ज्ञात हो की पुणे शहर को खडकवासला परियोजना के चार जलाशयों से जलापूर्ति की जाती है. इसमें खडकवासला, पानशेत, वरसगांव व टेमघर जलाशय का समावेश है. फिलहाल तो जलाशयों में पर्याप्त पानी है. क्योंकि बारिश के मौसम में अच्छी बारिश ना होने से सभी जलाशय पूरी तरह से नहीं भर चुके है. पुणे शहर व आसपास के गांवों को लगभग 1 से सवा टीएमसी पानी की जरुरत होती है. लगातार दो माह से बारिश नहीं हो रही थी. इस वजह से शहर में पानी कटौती को लेकर चर्चा की जा रही थी. लेकिन अब विगत 24 घंटो से शहर व जलाशय परिसर में अच्छी बारिश हो रही है. लगातार बारिश के चलते इन जलाशयों में 1 टीएमसी पानी की वृद्धि हो गई है. जलाशयों में हाल ही में लगभग 10.66 टीएमसी पानी है. इससे पुणेकरों की आगामी 8 माह की प्यास बुझ सकती है. विगत साल इसी दिन 28.48टिएमसी पानी था.

 जलाशयों की पानी की स्थिति

 जलाशय                     टीएमसी            प्रतिशत

खड़कवासला              0.73                    37.15

पानशेत                       4.56                    42.87

वरसगांव                     4.55                    35.47

टेमघर                          0.82                    22.05

कुल                             10.66                  36.58