खडकवासला जलाशय लबालब!

Loading

  •  64% भर चुके चारों जलाशय!

 जमा हुआ 18.80 TMC पानी  

पुणे. इस साल मानसून में देरी के चलते शहर को जलापूर्ति करनेवाले खडकवासला परियोजना के चारों जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं था. इस वजह से जारी मौसम में पानी किल्लत की नौबत पुणेकरों पर आने की नौतब आन पड़ी थी, लेकिन विगत हफ्ते से लगातार बारिश के चलते इन जलाशयों में पानी की वृद्धि हो रही है. जलाशयों में हाल ही में लगभग 18.80 टीएमसी पानी जमा हो चुका है. यानी लगभग 64 प्रतिशत पानी संचय हुआ है. इस बीच बुधवार को खडकवासला जलाशय 100 प्रतिशत भर चुका है. जलाशय से 428 क्यूसेक पानी का विसर्ग किया जा रहा है. ऐसी जानकारी सिंचाई विभाग द्वारा दी गई.

विगत हफ्ते से लगातार अच्छी बारिश

ज्ञात हो की पुणे शहर को खडकवासला परियोजना के 4 जलाशयों से जलापूर्ति की जाती है. इसमें खडकवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर जलाशय का समावेश है. फिलहाल तो  जलाशयों में पर्याप्त पानी है क्योंकि बारिश के मौसम में अच्छी बारिश ना होने से सभी जलाशय पूरी तरह से नहीं भर चुके है. पुणे शहर और आसपास के गांवों को लगभग 1 से सवा टीएमसी पानी की जरुरत होती है. लगातार 2 माह से बारिश नहीं हो रही थी. इस वजह से शहर में पानी कटौती को लेकर चर्चा की जा रही थी, लेकिन अब विगत हफ्ते से शहर और जलाशय परिसर में अच्छी बारिश हो रही है. लगातार बारिश के चलते इन जलाशयों में पानी की वृद्धि हो रही है. जलाशयों में हाल ही में लगभग 18.80 टीएमसी पानी है. इससे पुणेकरों की आगामी साल भर की प्यास बुझ सकती है.  

खड़वासला से पानी का विसर्ग

इस बीच, शहर को जलापूर्ति करनेवाले जलाशयों में से खडकवासला जलाशय सबसे छोटा है. इसकी क्षमता 1.97 टीएमसी की है. यह जलाशय तत्काल भर जाता है. इस वजह से जलाशय से पानी का विसर्ग किया जाता है. कई दिनों  से हो रहे अच्छी बारिश के चलते खडकवासला जलाशय 100% भर चुका है. इसमें 1.97 टीएमसी पानी संचय हुआ है. इस वजह से सिंचाई विभाग द्वारा बुधवार  को जलाशय से 428 क्यूसेक पानी का विसर्ग किया गया. जो लगातार जारी है.

जलाशयों की पानी की स्थिति

जलाशय                       टीएमसी              प्रतिशत

खड़कवासला                  1.97                    100

पानशेत                           7.62                    71.62

वरसगांव                         7.51                    58.58

टेमघर                              1.70                    45.78

कुल                                  18.80                 64.52