Maha Shivratri 2022
File Photo

    Loading

    पुणे. आमतौर पर महाशिवरात्रि (Mahashivratri) बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। शिवभक्तों का तांता यहां के शिव मंदिरों (Shiva Temples) में सुबह से शाम तक लगा रहता है। पर कोरोना (Corona) के चलते तमाम बड़े मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद (Close) थे। पर शिव मंदिरों का सजाया गया था। शिवलिंग का श्रृंगार किया गया था। श्रद्धालु बाहर से ही आकर हाथ जोड़ कर जा रहे थे।

    शहर में ओमकारेश्वर व पातालेश्वर भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों में से एक हैं। महाशिवरात्रि के चलते ये मंदिर बंद रखे गए थे। श्रद्धालुओं के यहां आने पर मनाही थी पर मंदिर को सजाया गया था। शिवलिंग का श्रृंगार किया गया था। पुजारी ने पूजा अर्चना की।

    51 किलो चक्के से बनाई शंकर की लिंग 

    महाशिवरात्रि पर लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर की ओर से दत्त मंदिर में 51 किलो चक्के की भगवान शंकर की पिंड, मुखौटा बनाया गया।  फलों-फूलों से मंदिर को सजाया गसया। सूखा मेवा, फल व विभिन प्रकार के फूलों का उपयोग कर चक्केश्वर की पूजा की गई।