शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले ‘सुमीत मेहता’

Loading

पुणे. विश्व कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। जिससे देश-विदेश में लॉकडाउन का दौर जारी है। लॉकडाउन के चलते देश के समक्ष कोरोना के साथ-साथ आर्थिक संकट और शिक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियाँ आई है। इस दौर में नवभारत अपने पाठकों के लिए नवभारत vibes ( Series of Webinars ) कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस चर्चा सत्र में लीड स्कूल के सह-संस्थापक और सीईओ. सुमीत मेहता हमारे साथ मौजूद होंगे। सुमीत मेहता, 19 जून को शाम 6. 00 बजे नवभारत के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगे। इस चर्चा सत्र में सुमीत मेहता “कोविड-19  का शिक्षा क्षेत्र पर प्रभाव” इस विषय पर बात करने वाले है।

LEAD स्कूल के सह-संस्थापक रहने से पहले सुमीत Zee Learn (2007-2012) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। सुमीत ने अपनी रूचि अनुसार शिक्षा का क्षेत्र चुना। शैक्षणिक क्षेत्र की गुणवत्ता प्रणाली के लिए सुमित ने उत्कृष्ट कार्य किये हैं। भारत का हर एक बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए सुमीत हमेशा से प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने भारत के छात्रों को एक बेहतरीन पाठ्यक्रम प्रदान किया हैं। सुमीत शिक्षा अनुसंधान और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस क्षेत्र का उन्हें 20 से अधिक वर्षों का अनुभव रहा है। उनका मानना ​​है कि अधिक न्यायसंगत और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा लोकतंत्रीकरण का एकमात्र उपाय है।