हुआ ‘नवराष्ट्र’ महिला अवार्ड्स का समापन, प्रतिभाशाली महिलाएं हुईं पुरस्कार से सम्मानित

    Loading

    पुणे. नारी हमेशा से ही सहस और ममता का पर्याय मानी गयी हैं। वह ममता और करुणा की जीती जागती मूर्त होती हैं। इनका सम्मान करने के लिए नवभारत समाचार पत्र समूह द्वारा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए, ‘नवराष्ट्र महिला पुरस्कार’ की घोषणा की गई थी। जिसका पुणे के होटल रमजान में हुआ समापन।

    साहसी महिलाओं को यह पुरस्कार विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश की मौजूदगी में दिया गया।

    ‘इन’ उत्कृष्ट और प्रतिभाशाली महिलाओं को मिला ‘नवराष्ट्र महिला पुरस्कार’-

    जिन तेजस्वी और प्रतिभाशाली महिलाओं को ‘नवराष्ट्र’ महिला पुरस्कार से नवाजा गया, उनमें ब्रह्मकुमारी त्रिवेणी दीदी, कल्पना थोर्वे, इप्सिता दास, सुलक्षणा क्षीरसागर, अल्पना गणेश वरपे, वैशाली शिंदे, अनीता गणेश खरात, छाया मोहन शिटोले, रेशमा प्रकाश नेवेसे, हिना अजहरुद्दीन शेख, वंदना सोमनाथ होल्कर, शीतल कटारिया, अर्चना ज्ञानदेव प्रभाकर, रूपल अनुरा देशमुख, सुवर्णा सुनील पोरे, रमताई सखाराम तोरणे, रोहिणी उमेश शिंदे, चंचल पाटिल, स्वाति पाटिल, शीतलदेवी मोहिते पाटिल, डॉ. स्मिता पाटिल, सोनल संतोष गुलमीरे, Ad. रामेश्वरी माने, मंगल दिलीप कोल्हे, क्रांतिताई प्रशांत गढ़वे, मंदाकिनी संपत साकोर, स्नेहल प्रथमेश जावलेकर,डॉ. प्राची संजय घुंके, डॉ. स्मिता नितिन माली, अंजना येओलाले, कविता अवध, डॉ. शिवांगी शिवाजी पवार, हर्षदा विनोद जाधव, गायत्री छाबड़िया, मोक्षदा पाटिल, तेजस्वी पाटिल, जान्हवी धारीवाल, प्रा. सुनीता कराड, डाॅ. शीतल उदय पवार, Ad. शुभांगी मछिंद्र तारास, पूर्णिमा किशोर ठाकुर, कश्मीरा महेंद्र परदेशी, श्वेता शालिनी और डॉ. सुरेखा मुडे प्रमुख रूप से शामिल हैं।