ऑनलाइन फ्रेंड ने पहली ही मुलाकात में युवक को लूटा

  • महिला के खिलाफ केस दर्ज

Loading

पिंपरी. महिला से ऑनलाइन दोस्ती (Online friendship) करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने इस महिला को मिलने के लिए घर पर बुलाया था। युवक को महिला ने बेहोशी की दवा देकर लूट लिया। उसके गले से सोने की चेन, दो अंगूठियां और आईफोन का हेडफोन लेकर वह महिला फरार हो गई।

इस मामले में शिवराज सूरज शिंदे (28, कृष्णा हाईट्स, रायेत) ने देहूरोड पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अनुसार शिखा नलावडे पाटिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार फरियादी और आरोपी की बबल एप्लीकेशन पर ऑनलाइन पहचान हुई थी। दोनों खाना खाने के लिए फरियादी के घर गए। घर जाने के बाद आरोपी महिला ने पानी में बेहोशी की दवा मिला दी और उसका सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।