People running from quarantine center in pune

    Loading

    पुणे. राज्य में कोरोना (Corona) ने फिर से कहर ढाना शुरू कर दिया है। पुणे (Pune) भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर रोज मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मनपा प्रबंधन कोरोना महामारी को लेकर बहुत तनाव में है। लोगों से सहयोग करने व कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए लगातार प्रशासन निवेदन कर रही है। 

    इसके बावजूद क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) से कुछ लोगों के भागने की कोशिश करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे प्रशासन का सिरदर्द बढ़ गया है।

    एक लड़की के भागने की तस्वीर हो रही वायरल 

    एक 18 वर्षीय लड़की ने क्वारंटाइन सेंटर से भागने की कोशिश की। इस घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शहर के एरंडवणे क्षेत्र के एक क्वारंटाइन सेंटर से रात के साढे ग्यारह बजे एक लड़की भागने की कोशिश कर रही थी। दूसरी मंजिल से नीचे जाने की तैयारी में थी। इसके अनुसार उसने खिड़की का इस्तेमाल करना उचित समझा। उसके बाद ये लड़की खिड़की में अटक गई। सबने कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाए। अंत में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

    खिड़की की ग्रील तोड़कर फायरब्रिगेड ने बाहर निकाला 

    दककल कर्मियों ने खिड़की के ग्रील को तोड़कर उसे बाहर निकाला। इस मौके पर हाइड्रोलिक कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। कोरोना मरीजो की संख्या न बढ़े इसके लिए क्वारंटाइन सेंटर तैयार करना पड़ा। हालांकि वहां से भी लोग भाग रहे हैं, इससे प्रशासन के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है।