PMC

    Loading

    पुणे. पुणे महानगरपालिका (PMC) के नगरसचिव सुनील पारखी सेवानिवृत्त हो चुके है। साथ ही उपनगर सचिव भी सेवानिवृत्त हो चुके है। उनकी जगह पर नया नगर सचिव नियुक्त करने को लेकर पीएमसी द्वारा गतिविधियां तेज की जा रही थी। इसके अनुसार, इस पद भर्ती (Recruitment) को लेकर विज्ञापन (Advertisement) जारी किया जा चुका था। साथ ही यह नियुक्ति प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से मुहैया की गई थी।  उसमे 29 लोग पात्र हो गए थे। 

    पात्र उम्मीदवारों के 18 और 19 मार्च को साक्षात्कार लिए गए थे, लेकिन इसमें से एक भी उम्मीदवार सक्षम नहीं मिला। किसी को भी नगर सचिव के कामकाज की जानकारी नहीं थी। इस वजह से यह प्रक्रिया रद्द (Canceled) की गई है। ऐसी जानकारी महानगरपालिका अतिरिक्त आयुक्त रूबल अग्रवाल ने दी। 

    42 आवेदन आए थे 

    ज्ञात हो कि नगर सचिव नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर प्रशासन राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके अनुसार पद भर्ती को लेकर प्रक्रिया तेज की गई था। इसका विज्ञापन जारी किया गया था। यह नियुक्ति प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से मुहैया की गई  इच्छुक लोगों के लिए 11 जनवरी से 25 जनवरी  तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था। इस पद के लिए महानगरपालिका में 5 साल के नौकरी का अनुभव, विधि शाखा की डिग्री आवश्यक है। इस कालावधि में महानगरपालिका के पास कुल 42 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। इसमें ज्यादा तर आवेदन महानगरपालिका अधिकारी और कर्मियों के थे। इस बीच, अब इन आवेदनों की छटनी करने के बाद इसमें 29 लोग पात्र हुए थे। पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार 18 और 19 मार्च को लिए गए थे, लेकिन बाद में कई दिनों तक प्रक्रिया आगे नहीं जा पाई थी। उसके बाद अब यह भर्ती प्रक्रिया ही रद्द की गई है। इसके लिए 29 में से एक भी उम्मीदवार को नगर सचिव के कामकाज की जानकारी नहीं है। इस वजह अब नई प्रक्रिया लागू की जाएगी। 

    नई भर्ती प्रक्रिया जल्द 

    उल्लेखनीय है इन 29 लोगों में से आधे से ज्यादा लोग पीएमसी के कर्मी या अधिकारी थे। इस वजह से कहा जा रहा है कि किसी पीएमसी अधिकारी को ही यह पद मिल सकता है। इसके अनुसार इन लोगों द्वारा लॉबिंग करना शुरू कर दिया था। कई लोग राजनेता का सहारा ले रहे थे। तो कई प्रशासनिक तौर पर फील्डिंग लगा रहे थे। इस बीच अब सामने आ रहा है कि इसके लिए इच्छुक उमीदवार जिसमें उपायुक्त लेवल के पीएमसी अधिकारी थे, जो एक दूसरे की टांग अड़ा रहे है। इनके विवाद के चलते प्रशासन पर दबाव आया है। पीएमसी प्रशासन द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया रद्द की गई है। जल्द ही नई प्रक्रिया लागू की जाएगी।

    नगर सचिव की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया मुहैया कर कई उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए थे, लेकिन इसमें से एक भी उम्मीदवार सक्षम नहीं मिला। किसी को भी नगर सचिव के कामकाज की जानकारी नहीं थी। इस वजह से यह प्रक्रिया रद्द की गई है। अब नई प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

    - रूबल अग्रवाल, अतिरिक्त आयुक्त, पीएमसी