bar
file

    Loading

    पिंपरी. एक लॉज (Lodge) में चलाए जा रहे देहव्यापार का पर्दाफाश करते हुए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच महिलाओं को छुड़ाया। खेड़ तालुका (Khed Taluka) के आलंदी फाटा स्थित साई पैलेस (Sai Palace) नामक लॉज में यह छापेमारी की गई। पुलिस ने लॉज चालक सतीश कुमार शेट्टी और मैनेजर सतीश गौडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    इस बारे में सामाजिक सुरक्षा दस्ते के पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीपसिंह सिसोदे ने दिघी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, साई पैलेस लॉज में वेश्या व्यवसाय जारी रहने की जानकारी सामाजिक सुरक्षा विभाग को मिली थी। इसके अनुसार पुलिस टीम ने यहां छापा मारा। यहां से पांच महिलाओं को छुड़ाया गया। जांच में सामने आया है कि शेट्टी और गौड़ इन महिलाओं से यहां वेश्या व्यवसाय कराते थे। दिघी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

    हिंजवड़ी पुलिस की स्पा सेंटर में कार्रवाई

    वहीं, हिंजवड़ी पुलिस ने एक स्पा सेंटर में अवैध रूप से शुरू वेश्या व्यवसाय पर छापा मारकर एक महिला को छुड़ाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। म्हलुंगे में की गई इस कार्रवाई में सुनास रचन मसी को गिरफ्तार किया गया है। फौजदार यशवंत सालुंखे ने हिंजवडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। म्हालुंगे के तीर्थ आईटी पार्क के पीछे स्नेवा स्पा सेंटर में वेश्या व्यवसाय शुरू रहने की जानकारी पुलिस को मिली थी जिसके अनुसार यहां छापा मारा गया। यहां से छुड़ाई गई महिला से जबरन वेश्या व्यवसाय कराया जा रहा था, यह सामने आया है।