Pune-Daund demu train
File Photo

Loading

पुणे. राज्य सरकार (State Government) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों (Essential Services Employees) की सुविधा के लिए पुणे से दौंड और वापसी के लिए विशेष शटल सेवाएं (Pune-Daund Special Shuttle Train) 26 जनवरी से सीमित रूप से शुरू की जा रही है।

पुणे से दौंड : शटल क्रमांक 01489 पुणे से 07.05 बजे रवाना होकर 08.50 बजे दौंड पहुंचेगी। शटल क्रमांक 01491 पुणे से 18.45 बजे रवाना होकर 20.30 बजे दौंड पहुंचेगी।

दौंड से पुणे : शटल क्रमांक 01490 दौंड से 07.05 बजे रवाना होकर 08.50 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार शटल क्रमांक 01492 दौंड से 18.15 रवाना हो कर 19.55 पुणे पहुंचेगी।

पुणे सीपी होंगे नोडल ऑफिसर

राज्य सरकार द्वारा पुणे के पुलिस कमिश्नर को अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र जारी करने आदि समस्त प्रक्रियाओं को देखने के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर और उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों की ओर से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पहचान करके पहचान पत्र जारी किए जाएंगे और यह पहचान पत्र क्यू आर कोड पर आधारित होंगे। स्टेशन पर प्रवेश के लिए इन अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को क्यूआर पहचान पत्र और यात्रा टिकट दिखाकर ही स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी।

टिकट जारी करने की व्यवस्था 

यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशनों पर सामान्य टिकट विंडो खुले रहेंगे, जहां से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को क्यूआर आधारित पहचान पत्र दिखाने के बाद टिकट जारी किए जाने की व्यवस्था की गई है।