File Photo
File Photo

    Loading

    पुणे. कोरोना महामारी ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है। पुणे संभाग (पुणे (Pune), सातारा (Satara), सांगली (Sangli), सोलापुर (Solapur), कोल्हापुर (Kolhapur) ) में 24 घंटे के भीतर कोरोना (Corona) के 5,412 नए मरीज (New Patients) मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 4,745 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 308, सोलापुर में 249, सांगली में 64 और कोल्हापुर जिले में 46 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में गुरुवार को कुल 2,206 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 1973, सातारा जिले के 93, सोलापुर जिले के 83, सांगली जिले के 28 और कोल्हापुर जिले के 29 मरीज शामिल हैं।

    पूरे पुणे संभाग में महामारी कोरोना का सर्वाधिक प्रकोप पुणे जिले में बढ़ रहा है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस पर चिंता जताई है। बीते 24 घंटे के अंदर जिले में 4,745 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1973 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। सोमवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 48 हजार 567 तक पहुंच गया है, जिसमें से 4 लाख 12 हजार 320 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 26 हजार 884 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9364 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.9 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 91.92 फीसदी रह गया है।

    पुणे संभाग में रिकवरी रेट 92.77 फीसदी

    बात करें पूरे पुणे संभाग की तो यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख पार कर गया है। पुणे के डिविजनल कमिश्नर सौरभ राव के अनुसार, आज पुणे संभाग में रिकवरी रेट 92.77 और डेथ रेट 2.50 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में अब तक कुल 44 लाख 11 हजार 509 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 65 हजार 384 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 6 लाख 17 हजार 259 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 31 हजार 492 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 633 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। 

    • सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 61 हजार 302 हो गया है। इसमें से 57 हजार 480 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं, जबकि 1868 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1954 मरीजों का इलाज जारी है।
    • सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 55 हजार 359 हो गई है। इसमें से 51 हजार 627 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है, जबकि 1880 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1852 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। 
    • सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 49 हजार 155 हो गया है। इसमें से 46 हजार 920 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1770 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 465 मरीजों का इलाज जारी है। 
    • कोल्हापुर में 51 हजार 1 संक्रमितों में 1752 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 912 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 338 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।